12 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग फोन तक चार्ज नहीं कर पाए। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। दोपहर ढाई बजे बिजली बहाल होने के बाद लोगाें ने राहत की सांस ली।साहिया-त्यूणी 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने कथियान, अटाल, रायगी, केराड़, दारागाड, हनोल, बृनाड़, गेट बाजार के फीडरों से जुड़े पचास से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात आई खराबी के कारण आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल के कर्मी बुधवार सुबह से ही फॉल्ट ठीक करने की जद्दोजहद में लगे रहे। दोपहर ढाई बजे फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। यूपीसीएल के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार रात अचानक आपूर्ति बंद हो गई थी। इसे बुधवार दोपहर बाद सुचारू किया गया।
विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से 50 गांवों में 12 घंटे ठप रही आपूर्ति
RELATED ARTICLES