Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeखास खबरकुशीनगर में बड़ा हादसा चालक समेत चार की मौत कई घायल सड़क...

कुशीनगर में बड़ा हादसा चालक समेत चार की मौत कई घायल सड़क पर खड़े ट्रक में घुसा ऑटो

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुशीनगर जिले के हाटा कप्तानगंज मार्ग के मथौली नगर पंचायत में किसान इंटर कालेज के सामने सड़क पर खड़े गन्ने से लदे ट्रक में ऑटो भिड़ गया। भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

हादसा गुरुवार की सुबह करीब छह बजे हुआ। ऑटो कप्तानगंज की ओर से आ रहा था। ऑटो में सवारी भरी थीं। ऑटो ने गन्ना लदे सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक गन्नों से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments