Saturday, April 11, 2026
spot_img
Homeअपराधसामान भी बरामद चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

सामान भी बरामद चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। बीते नौ फरवरी को प्रगति विहार निवासी इंद्रजीत सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके वाहन से केचप की पेटियां व अन्य सामान चुरा लिया है। इंद्रजीत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

बीते 11 फरवरी को मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान शाहरूख, रउफ, शाहरूख सभी निवासी ग्राम पटनी थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। खोलिया ने बताया कि तीनों के गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments