हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में बृहस्पतिवार को तलवारबाजी प्रतियोगिता का अंतिम दिन रहा। इस दौरान हरियाणा और तमिलनाडु की लड़कियों और सर्विसेज टीम के लड़कों के स्वर्ण पदक जीता। अंतिम दिन हरियाणा, मणिपुर और पंजाब के खाते में दो-दो पदक गए। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नौ फरवरी से तलवारबाजी की प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इसमें बृहस्पतिवार को एपि और फॉयल वर्ग में लड़कियों ने दम दिखाया। साबरे वर्ग में लड़कों ने भाग लिया। एपि महिला वर्ग में हरियाणा ने 45-30 से मणिपुर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब और चंडीगढ को कांस्य पदक मिला। साबरे पुरुष वर्ग में सर्विसेज ने फाइनल में महाराष्ट्र को 45-37 से शिकस्त दी। इस श्रेणी में जम्मू-कश्मीर और पंजाब को कांस्य पदक मिला। फॉयल महिला वर्ग में तमिलनाडु ने हरियाणा को 45-28 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसमें मणिपुर और छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के विजेता
एपि महिला वर्ग
स्वर्ण पदक- हरियाणा
रजत पदक- मणिपुर
कांस्य पदक- पंजाब
कांस्य पदक- चंडीगढ
- साबरे पुरुष वर्ग
स्वर्ण पदक- सर्विसेज
रजत पदक- महाराष्ट्र
कांस्य पदक- जम्मू और कश्मीर
कांस्य पदक- पंजाब
3.फॉयल महिला वर्ग
स्वर्ण पदक- तमिलनाडु
रजत पदक- हरियाणा
कांस्य पदक- मणिपुर
कांस्य पदक- छत्तीसगढ़