ऑफ सीजन के चलते बाजार में सेब की कीमतों में उछाल आ गया है। दून में कश्मीरी सेब 200 रुपये तो हिमाचली सेब 170 रुपये किलो तक बिक रहा है। साथ ही अमरूद, अंगूर से लेकर अन्य फलों के दामों में भी उछाल आया है। फलों के दामों में सबसे ज्यादा तेजी सेब की कीमतों में आई है। दून के बाजार में फुटकर में कश्मीरी सेब 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके साथ ही हिमाचल का सेब 160 से 170 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। अंगूर भी 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। अमरूद भी बाजार में 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। केला 60 से 70 रुपये दर्जन तक बिक रहा है। इसकी कीमतों में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फल कारोबारियों का कहना है कि अब ऑफ सीजन के चलते कोल्ड स्टोरेज से फल आ रहे हैं। इससे कीमतों में तेजी आई है।मंडी सचिव अजय डबराल ने बताया कि सेब की कीमतों में एक सप्ताह में 30 से 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी की शुरुआत तक जम्मू कश्मीर का सेब चलता है। इसके बाद जुलाई में उत्तराखंड का सेब बाजार में आ जाता है।
200 रुपये किलो तक पहुंची कश्मीरी सेब की कीमत
RELATED ARTICLES