Monday, May 4, 2026
spot_img
Homeअपराधबिना नंबर की बाइक और तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

बिना नंबर की बाइक और तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने एक व्यक्ति को बिना नंबर प्लेट की बाइक व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर फाटक के पास पुलिस शुक्रवार शाम को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। बाइक सवार के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपी का नाम दिलशाद उर्फ नीनू निवासी पांवदोही वाल्मीकि बस्ती थाना कोतवाली ज्वालापुर बताया है। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments