Monday, November 10, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डसंत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

सेलाकुई। संत शिरोमणि रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में सेलाकुई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शंकरपुर स्थित गुरु रविदास मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में ऊंट और अन्य झांकियां ने लोगों को खूब आकर्षित किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने संत रविदास के बताए मार्ग का अनुसरण करने का संदेश दिया। शोभायात्रा सेलाकुई मुख्य बाजार, राजा रोड होते हुए तेलपुर रविदास मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी और संजय रावत ने शुभारंभ किया।

संत रविदास और संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। ऊंटों का काफिला लोगों को खूब पसंद आया। काफी संख्या में महिलाएं रथ के पीछे-पीछे चल रही थीं। डीजे की धुन पर युवा नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सभी लोगों को अपना मन साफ रखने का संदेश दिया। महापुरुषों के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर राममूर्ति, संजय रावत, शरद रावत, हर्षवर्धन, जानी, धूरेंद्र चौधरी, राम सिंह, दर्शनलाल आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments