Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डवित्त मंत्री का फूंका पुतला राज्य आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

वित्त मंत्री का फूंका पुतला राज्य आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

राज्य आंदोलनकारियों ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा में दिए गए बयान पर नाराजगी जताते हुए शहीद सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। पुतला जलाकर कहा कि ऐसी मानसिकता के व्यक्ति को सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। आंदोलनकारियों ने कहा कि वित्त मंत्री के बयान से पहाड़ी अस्मिता पर कुठाराघात हुआ है। पहाड़ी समुदाय पर उनका हमला बोलना आम बात हो गई है। वह जिस विधानसभा से आते हैं, वहां पहाड़ी मूल के लोगों का वर्चस्व है। बावजूद वह हमेशा पहाड़ विरोधी बयान देते रहते हैं। प्रदर्शन करने वालों में चमन सिंह, अमित सिंह नेगी, द्वारिका सेमवाल, सुमित मेहरा, चरण सिंह कोटियाल, हरीश बिष्ट, संजीव उपाध्याय, अशोक नेगी, जसवीर राणा, हेमंत बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments