Sunday, November 9, 2025
advertisement
Homeखास खबरदंपती समेत चार की मौत एक गंभीर घायल कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक...

दंपती समेत चार की मौत एक गंभीर घायल कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक के नीचे घुसी कार

महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला की और मौत हो गई।दूसरे घायल का उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार प्रयागराज से मध्यप्रदेश के भोपाल लौट रहे थे। तभी हाईवे पर बरा नाला के पास हादसा हो गया। इसमें ट्रक कार को 50 मीटर तक घसीटता ले गया। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे अवागमन बाधित रहा, जिससे जाम लग गया।

ऑल्टो को जेसीबी की मदद से निकाला बाहर
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसी ऑल्टो को जेसीबी की मदद से निकलवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हुआ। मृतकों की पहचान नरेश नागर पुत्र सिद्धनाथ, अवधेश नागर पुत्र बाबूलाल व भूरा गुर्जर शामिल हैं। वहीं, इलाज के दौरान पूजा नागर पुत्री अनूप सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments