Saturday, February 21, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डदेश दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगा उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव...

देश दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगा उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आज

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव से उत्तराखंड देश दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगा। शनिवार को ऋषिकेश में सात दिवसीय योग महोत्सव का आगाज होगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान है।योग हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत का अमूल्य हिस्सा है, उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में यह महोत्सव अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह आयोजन और भी भव्य और प्रभावशाली होगा। देश-विदेश से योग प्रेमी, साधक और गुरु इस पावन भूमि पर एकत्रित होंगे। योग के माध्यम से मानवता को शांति, संतुलन और स्वास्थ्य का संदेश देंगे।

आयोजन के दौरान योग डाइट उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वेलनेस पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग के सहयोग से गंगा रिजॉर्ट ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन में संतुलित और पौष्टिक आहार परोसा जाएगा। इसमें मक्खन-दूध, अंकुरित अनाज, दलिया, परांठे, दाल-चावल, हरी सब्जियां, फल, हर्बल चाय, और पारंपरिक मिठाइयां शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर ही मोटापे के प्रति हम सबको सचेत किया है। मोटापा कम करने में योगाभ्यास और योग डाइट महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में इस दिशा में अहम पड़ाव साबित होगा। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments