Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeअपराधसिपाही को बुलेट से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिपाही को बुलेट से टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

शांतिनगर जाने वाले मार्ग के पास रानीपोखरी थाने में तैनात एक सिपाही को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि रविवार शाम करीब छह बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने शांतिनगर जाने वाले मार्ग के पास हाईवे पर एक बुलेट सवार को रोकने का इशारा किया तो बुलेट सवार से तेज स्पीड से बुलेट चलाते हुए सचिन मलिक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बुलेट सवार मौके से भाग गया। सिपाही को जौलीग्रान्ट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के बाद बुलेट चालक उज्ज्वल नेगी निवासी नियर दुर्गा मंदिर रैनापुर, रानीपोखरी को गिरफ्तार कर लिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments