Saturday, March 7, 2026
advertisement
Homeअपराधआरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप पॉक्सो में केस...

आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप पॉक्सो में केस दर्ज

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग है जिसे कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक, शिवपुरी निवासी एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट से सकुशल बरामद किया। इस दौरान दो श्रमिकों को पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर किया. जबकि एक नाबालिग श्रमिक को अपनी हिरासत में लिया।

दो आरोपियों की पहचान सावेज और साकिर, निवासी गंगनहर रुड़की हरिद्वार के रूप में हुई है जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। पूछताछ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है। मामले में पीड़िता का मेडिकल करा लिया है। अभी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। पीड़िता के बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। – आयुष अग्रवाल, एसएसपी, टिहरी

तीनों आरोपी करते हैं श्रमिक का कार्य: तीनों आरोपी श्रमिक का कार्य करते हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी बात यह है कि एक आरोपी खुद नाबालिग है और वह निर्माणाधीन बिल्डिंग की साइट पर श्रमिक के तौर पर काम करता हुआ पकड़ा गया। पूरा मामला बीते दिन का है, पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments