Monday, September 22, 2025
Google search engine
Homeअपराधभारी मात्रा में हथियार भी बरामद मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

भारी मात्रा में हथियार भी बरामद मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि सुरक्षाबलों ने अलग-अलग ऑपरेशंस में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये उग्रवादी विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और थाउबल जिलों से गुरुवार को हुईं। गिरफ्तार किया गया एक उग्रवादी कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है, जिसे बिष्णुपुर जिले के माइबाम चिंगमांग इलाके से पकड़ा गया।

उग्रवादियों के साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद
आरोपी की पहचान लीसांगथेम हिरेन सिंह के रूप में हुई है, जो लोगों से अवैध वसूली में लिप्त था। सुरक्षाबलों ने इंफाल ईस्ट जिले से लिकमाबाम अमुजाओ मैतई उर्फ लाकपा को गिरफ्ता किया है। यह केसीपी-पीएससी पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। वहीं दो उग्रवादियों को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों केसीपी के सदस्य हैं। इनकी पहचान लोइतोंगबाम बोयाई सिंग और खमुनथेम धनबीर सिंह के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। यह बरामदगी जिरीबाम, इंफाल वेस्ट और बिष्णुपुर जिले से हुई है। इंफाल वेस्ट से बरामद हथियारों में दो इंसास राइफल्स, दो एसएमजी कार्बाइन, भारी संख्या में कारतूस, आठ बुलेटप्रूफ प्लेट्स, सात बुलेटप्रूफ जैकेट आदि शामिल हैं। वहीं जिरीबाम से तीन इंसास राइफल्स, मैग्जीन, दो एसएलआर राइफल्स बरामद की गई हैं। कांगपोकपी जिले में एक बंकर भी तबाह किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments