Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डयात्री हो रहे परेशान चुनाव में गईं रोडवेज की 23 बसें

यात्री हो रहे परेशान चुनाव में गईं रोडवेज की 23 बसें

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो के पास 30 बसों का बेड़ा है जिसमें से 23 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई है। दूर तक सड़क पर रोडवेज बस ही नजर नहीं आ रही है। बस नहीं मिलने से विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करते रहे लेकिन बस नहीं आई तो वह निराश होकर वापस लौट गए। बस नहीं मिलने से कई यात्री अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं तो कई मजबूरी में टैक्सी से सफर कर रहे हैं। टैक्सी चालक भी यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। मनमाना किराया वसूलने से लोगों को आर्थिक चपत लग रही है। रोडवेज बसों का चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण हुआ है। बस के चुनाव से वापस आने के बाद संचालन सुचारू होगा। – विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments