Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधतेंदुए के हमले में दो किसान घायल

तेंदुए के हमले में दो किसान घायल

जसपुर। धान की फसल की सिंचाई कर रहे दो किसानों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। रामनगर वन गांव निवासी बबलू पुत्र ओम प्रकाश (40), भगवंतपुर गांव निवासी अबरार अली पुत्र रमजानी (45) सोमवार शाम धान की फसल में पानी डाल रहे थे। तभी तेंदुए ने बबलू पर हमला कर दिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। उसके शोर मचाने पर अबरार अली ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तेंदुए ने अबरार अली पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे जिस पर तेंदुआ भाग गया।

ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि घायल बबलू को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अबरार अली को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। बच्चों और महिलाओं ने बाहर अकेले में जाना छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से तेंदुआ उनके गांव के आसपास घूम रहा है। उन्होंने वन क्षेत्र अधिकारी से तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments