Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डअध्यक्ष से मिले प्रतिनिधि राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़ेंगे हरिद्वार के...

अध्यक्ष से मिले प्रतिनिधि राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़ेंगे हरिद्वार के 15 मदरसे

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से हरिद्वार के 15 मदरसे जुड़ेंगे। मदरसों के प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी से मिलकर इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया है। मदरसों के प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के अध्यक्ष को बताया कि उनके मदरसे वर्तमान में शिक्षा विभाग से विधिवत मान्यता प्राप्त हैं, वे उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़कर अपनी शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना चाहते हैं। प्रतिनिधियों ने अनुरोध किया कि प्राधिकरण से संबद्धता की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और संस्थानों को प्रशासनिक सहयोग मिल सके। इस पर अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि प्राधिकरण इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा।

इन मदरसों ने सौंपा आवेदन पत्र
प्राधिकरण के अध्यक्ष को फलाह-ए-दारेन मॉडर्न स्कूल, इंडियन स्कॉलर्स एकेडमी, आईशा इंटरनेशनल एकेडमी, मॉडर्न टैलेंटेड सक्सेस एकेडमी, नोवा फ्यूचर एकेडमी, दा रॉयल एकेडमी, मदरसा इमामिया पठानपुरा, मदरसा सोफिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी रुड़की, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल जूनियर हाई स्कूल भंगेड़ी, मॉडर्न आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सिकरौडा, राव असगर अली मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खेडी, इंटर कॉलेज हजारा ग्रांट सहित अन्य ने आवेदन पत्र दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments