Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डगौला रेंज में फंदे से लटका मिला वनकर्मी

गौला रेंज में फंदे से लटका मिला वनकर्मी

हल्द्वानी। गौला रेंज में तैनात फायर वॉचर का शव मंगलवार को गौला के जंगल में पेड़ से लटका मिला। वह घर पर खाना बनाने के लिए कहकर निकले थे। जब काफी देर बाद नहीं लौटे तो परिजनों ने वन अधिकारियों को जानकारी दी। तलाश करने के बाद उनका शव बरामद कर लिया गया। मोहन सिंह सम्मल (43) निवासी हैड़ाखान गौला रेंज के अधीन फायर वाॅचर के पद पर तैनात थे। वह वन प्रभाग की जू कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहते थे। सोमवार शाम घर में पत्नी से खाना तैयार करने को कहा और इसके बाद निकल गए।

सोमवार रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की जानकारी रेंजर आफिस में दी गई। रेंजर चंदन सिंह अधिकारी टीम के साथ उन्हें खोजने में जुट गए। जू कॉलोनी से 100 मीटर आगे जंगल में पेड़ की टहनी से उनका शव लटका मिला। कर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर अन्य लोग भी जुट गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को मोहन सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments