Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डKMVN से जुटा रहे यात्रा की जानकारी 260 श्रद्धालुओं ने दिखाई आदि...

KMVN से जुटा रहे यात्रा की जानकारी 260 श्रद्धालुओं ने दिखाई आदि कैलाश यात्रा में रुचि

आदि कैलाश यात्रा पर जाने के लिए 260 श्रद्धालुओं ने रुचि दिखाई है। उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम से संपर्क कर यात्रा के संबंध में जानकारी जुटाई है। निगम की ओर से श्रद्धालुओं को यात्रा का विवरण भेजा गया है। आदि कैलाश यात्रा 14 मई से शुरू होगी। इसके लिए एक सप्ताह पूर्व से केएमवीएन ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। बुधवार तक 260 श्रद्धालुओं ने संपर्क कर केएमवीएन से यात्रा के संबंध में जानकारी जुटाई है। निगम की ओर से यात्रा संबंधी विवरण यात्रियों को भेज दिया गया है। केएमवीएन के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि यात्रा का पंजीकरण चल रहा है। श्रद्धालु लगातार यात्रा के लिए निगम से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने विवरण भी मेल और व्हाट्सएप से उपलब्ध कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments