Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधदुष्कर्म के मामले में जेल जा चुके पति पर पत्नी ने दर्ज...

दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुके पति पर पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म के आरोप में जनवरी में जेल गए व्यक्ति पर अब उसकी पत्नी ने उत्पीड़न और अन्य महिलाओं से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। सास और जेठ पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि ललित कुमार उर्फ रोबिन खारी निवासी मेन बजीराबाद रोड खजूरीखास करावल नगर दयालपुर उत्तरी पूर्वी दिल्ली हाल शिवालिक नगर के साथ मई 2010 में उसका विवाह हुआ था। 2012 में दो बेटों के जन्म देने के बाद उसके मामा ने सलेमपुर स्थित अपनी फैक्टरी पति के नाम कर दी थी।

इसके बाद पति, सास कृष्णा कुमारी, जेठ अश्वनी कुमार उसे प्रताड़ित करने लगे। गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। ससुर राजेन्द्र सिंह ने विरोध किया तो उनसे भी मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि ससुर को इन लोगों ने गायब करवा दिया। कई महिलाओं से उसके पति के अवैध संबंध हैं। विगत जनवरी में रानीपुर पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने में उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुकदमे में नजमा भी नामजद है। आरोप है कि 29 मार्च को नजमा को साथ रखने की बात कहने पर पति ने उससे मारपीट की। रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया। सास ने भी अपने पुत्र का समर्थन किया। कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments