Sunday, November 9, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डविधायक और पूर्व मेयर समेत कई लोग धरने पर बैठे बाजार में...

विधायक और पूर्व मेयर समेत कई लोग धरने पर बैठे बाजार में आंबेडकर की मूर्ति पर टायर डालने पर विवाद

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर किसी में टायर डाल दिए। इससे आंबेडकरवादी लोगों में आक्रोश फैल गया। पूर्व मेयर रामपाल सिंह की अगुवाई में लोग आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल प्रतिमा को सफेद चादर से ढक दिया गया है। रुद्रपुर में पूर्व मेयर रामपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम मनीष बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। आक्रोशित लोगों को मनाने की कोशिश की, लेकिन लोग आरोपी के पकड़े जाने तक धरना खत्म नहीं करने की बात पर अड़े हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments