Monday, September 22, 2025
Google search engine
Homeखास खबरगांधी सेतु पर भी दुर्घटना 10 घायल बिहार में कार का भीषण...

गांधी सेतु पर भी दुर्घटना 10 घायल बिहार में कार का भीषण हादसा नई दुल्हन समेत चार की मौत

वैशाली जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों से हड़कंप मच गया है। पहली घटना जंदाहा-समस्तीपुर हाइवे पर हुई। इस भीषण हादसे में नई दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

मंगलवार अहले सुबह सभी लोग शादी समारोह से अपने घर कार से लौट रहे थे। महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, गणेश राय की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका मोना देवी के रूप में हुई है। जबकि नवविवाहिता की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गांधी सेतु पर हादसे में 10 लोग घायल
वहीं दूसरी घटना वैशाली गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पर पाया नंबर पांच के पास हुई। यहां पर टेंपो और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। इसमें टेंपो पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments