Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeअपराधशादी का झांसा देकर जयपुर की युवती से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर जयपुर की युवती से दुष्कर्म

जयपुर निवासी युवती के साथ दून में एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक और युवती दोनों ऑनलाइन एक शादी की वेबसाइट पर मिले थे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता जयपुर में एक कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता को शादी की एक वेबसाइट पर दीपांकर की पहचान मिली थी। पीड़िता ने आरोपी से बात की तो उसने एक कंपनी में इंजीनियर और 50 लाख का पैकेज बताया। फरवरी 2022 से ही आरोपी ने पीड़िता से बात करनी शुरू कर दी। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया और लगातार विश्वास में लिया। आरोपी ने नवंबर 2024 को पीड़िता को अपने माता-पिता से मिलवाने का झांसा देकर दून बुलाया और होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोबारा मसूरी के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन इसके बाद से ही आरोपी ने पीड़िता के साथ संपर्क कम कर दिए। पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी लगातार धमकी देने लगा। आरोप है कि इस मामले में उन्होंने थाने से लेकर पुलिस महानिदेशक तक शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दिपांकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments