जसपुर। हज यात्रा के लिए उत्तराखंड की पहली परवाज दिल्ली एम्बार्केशन प्वाॅइंट से 30 अप्रैल से शुरू होगी। पहले दिन एक फ्लाइट से दो यात्री मदीना के लिए रवाना होंगे। ये सिलसिला 30 मई तक चलेगा।राज्य के 915 यात्री अलग-अलग फ्लाइट से हज के लिए रवाना होंगे। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि प्रदेश के हज यात्रियों की फ्लाइट तिथियां निर्धारित हो गईं हैं। 30 अप्रैल एवं दो मई को दो-दो तथा नौ मई को सात यात्री दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना के लिए रवाना होंगे।इन फ्लाइट का समय रात्रि 8ः05 बजे रहेगा।
इसी तरह 11 मई की पहली फ्लाइट से 10 एवं दूसरी से एक यात्री हज के लिए जाएगा। पहली फ्लाइट का समय सुबह 11ः25 बजे तथा दूसरी का समय रात्रि 7:55 पर दिल्ली एम्बार्केशन पॉइंट से मदीना का रहेगा।14 मई की रात 7:35 बजे नौ यात्री लखनऊ एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना रवाना होंगे। 16 मई को पहली फ्लाइट से 377 तथा दूसरी फ्लाइट से 397 यात्री रवाना होंगे। इसमें पहली फ्लाइट का समय सुबह 11ः25 एवं दूसरी का रात्रि 8ः05 बजे रहेगा।17 मई को 107 यात्री शाम छह बजे वाली पहली फ्लाइट से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए हज करने रवाना होंगे। शेष तीन यात्री 30 मई की अंतिम फ्लाइट से रवाना होंगे। इस बार 915 यात्री ही हज के लिए रवाना होंगे। जो पिछले वर्ष के मुकाबले कम हैं।