Saturday, April 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डजन्मदिन की पार्टी में केक खाना पड़ा भारी एक की हालत गंभीर

जन्मदिन की पार्टी में केक खाना पड़ा भारी एक की हालत गंभीर

पटियाला में अपने जन्मदिन पर केक खाने से 10 साल की मासूम की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि देहरादून में भी एक व्यक्ति की अपने जन्मदिन पर केक खाने से तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमनगर निवासी वरुण राठी का जन्मदिन था। उन्होंने घर पर कुछ दोस्तों को बुलाया था। पटेलनगर की एक नामी मिठाई की दुकान से केक मंगाकर कटा गया और सभी लोगों को बांटा गया। कुछ ही मिनट में जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं। केक खाने के पांच मिनट बाद ही वरुण और तीन अन्य लोगों को उल्टियां होने लगीं। इनमें से वरुण राठी की तबीयत काफी बिगड़ गई।

उन्हें उल्टियां के साथ ही पेट में तेज दर्द होने लगा। आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां उनका मेडिकल कराया गया, जिसमें इन्फेक्शन की पुष्टि हुई। यह सूचना मिलने के बाद कुछ लोग पटेलनगर स्थिति दुकान पर पहुंचे और हंगामा किया। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी है। पुलिस ने भी दुकान पहुंचकर जानकारी हासिल की। वरुण राठी की पत्नी सोनिया राठौर ने बताया कि दुकानदार ने फफूंदी लगा हुआ केक दे दिया था। उसी को खाने से उनके पति की हालत खराब हो गई है। खबर लिखे जाने तक वरुण अस्पताल में ही भर्ती थे। बता दें कि इससे पहले पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन पर खराब केक खाने से ही एक दस साल की मासूम की मौत हो गई थी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments