Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डडीएम ने जारी किए आदेश उधम सिंह नगर में स्कूलों का टाइम...

डीएम ने जारी किए आदेश उधम सिंह नगर में स्कूलों का टाइम टेबल बदला

रुद्रपुर। देश के तमाम राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में गर्मी कहर बरपा रही है। मैदानी इलाकों के अलावा पर्वतीय जिलों में भी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं तापमान में अत्यधिक वृद्धि की संभावना के चलते मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी उधम सिंह नगर 1 से 12वीं तक के स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया है। अग्रिम आदेश तक 1 से 12वीं तक के सरकारी, अर्धसरकारी, निजी स्कूलों को सुबह 7 बजे से सुबह 11:30 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात की गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, तापमान में अत्यधिक वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जनपद के सभी स्कूल (1 से 12वीं) तक के समस्त राजकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की समय सारणी में बदलाव करते हुए अल्पकाल के लिए स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रीष्मकाल के दौरान अल्पकाल समय 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए गए हैं.उन्होंने पत्र के द्वारा बताया कि मौसम विभाग द्वारा आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। उच्च तापमान का प्रभाव स्कूली छात्र और छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(ख) के सुसंगत प्राविधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments