Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डजौलीग्रांट एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच हुए रवाना ऋषिकेश पहुंचे आकाश...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच हुए रवाना ऋषिकेश पहुंचे आकाश और अनंत अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दोनों बेटे आकाश और अनंत अंबानी शनिवार को अलग-अलग चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट पहुंचे थे। जहां से वह ऋषिकेश में ताज होटल को रवाना हुए। अब बताया जा रहा है कि दोनों कुछ ही देर में जौलीग्रांट पहुंचेंगे। जहां से वह मुंबई को रवाना होंगे।अनंत अंबानी शनिवार करीब 10:45 बजे प्राइवेट विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटा विमान में ही बिताया। इसके बाद वह 12:30 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकले और होटल ताज को रवाना हुए। शाम 5:30 बजे दूसरे चार्टर्ड विमान से आकाश अंबानी भी देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा में दोनों को एयरपोर्ट से ले जाया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार उनके कार्यक्रम को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गोपनीय रखा गया था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments