Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeअपराधइंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बिहार के युवक ने किया युवती से दुष्कर्म

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बिहार के युवक ने किया युवती से दुष्कर्म

दून की युवती से बिहार के युवक ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। आरोप है कि युवक वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि युवती ने शिकायत में बताया कि बिहार के थाना केसरिया के गांव बथना निवासी सफरूद्दीन खान से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने बताया था कि वह सऊदी में नौैकरी करता है। वह युवती से मिलने का दबाव बनाने लगा और दिसंबर 2024 को वह उससे मिलने दून आया।

इसी दौरान वह युवती को प्रिंस चौक पर एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौैरान आरोपी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद से ही आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।इसके बाद आरोपी गत 13 फरवरी को दोबारा मिलने आया और वीडियो डिलीट करने का भरोसा दिया और दोबारा युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी सफरूद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments