Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्ड996 यात्री चारधाम रवाना

996 यात्री चारधाम रवाना

विकासनगर के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा से 996 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए। चेक पोस्ट पर 65 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो स्थित केंद्रों पर 756 यात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण करवाए। हरबर्टपुर के रास्ते दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई। अब, तक रोजाना दो से ढाई हजार यात्रा धामों की ओर जा रहे थे। शुक्रवार को 996 यात्रियों ने हरबर्टपुर से यात्रा शुरू की। हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 65 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच हुई। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे पर 602 और नया गांव पेलियो में 154 यात्रियों ने अपने ऑफलाइन पंजीकरण करवाए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments