Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डप्रदेश अध्यक्ष भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी कांग्रेस की जय हिंद यात्रा

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी कांग्रेस की जय हिंद यात्रा

हल्द्वानी। कांग्रेस की एक जून को प्रस्तावित जय हिंद यात्रा के संबंध में शुक्रवार को स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यात्रा ऐतिहासिक होगी। उद्देश्य भाजपा सरकार को बेनकाब करना है।जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में माहरा ने कहा कि जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना है कि हमारी वीर सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पहलगाम की घटना का बदला लिया। पराक्रमी सेना के साथ विपक्ष व हिंदुस्तान की जनता खड़ी थी। सेना व देश ने मन बना लिया था कि पर्यटकों की मौत का बदला लेना है, पाकिस्तान को सबक सिखाना है और सेना ने ऐसा किया भी। भारत के पास पूरा मौका था कि पाकिस्तान की कमर तोड़ दे, लेकिन अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी। इससे सब अचंभित हुए।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि जीत के मैदान से हमारी सेना को वापस क्यों बुलाया। सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान लगातार हमला करता रहा और हम सीजफायर में उलझे रहे। सरकार ने इंदिरा गांधी की तरह निर्णय नहीं लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरुदीप सिप्पल ने भी अपनी बात रखी। यहां विधायक सुमित ह्रदयेश, सांसद पद के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश जोशी, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फरसवाण, सतीश नैंनवाल, मनोज शर्मा, भावना भट्ट, जया कर्नाटक, विशाल सिंह भोजक आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments