Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डयमुनोत्री धाम समेत आस पास के क्षेत्र में बारिश शुरू

यमुनोत्री धाम समेत आस पास के क्षेत्र में बारिश शुरू

उत्तराखंड में आज दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश शुरू हो गई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान चला। मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशालीगांव से मनमोहन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिससे गर्मी से राहत मिली है। माैसम विभाग ने भी आज माैसम में बदलाव के आसार जताए हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments