Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डरानीखेत में सड़क हादसा गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत

रानीखेत में सड़क हादसा गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत

रानीखेत में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान में एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक संख्या यूपी 21सीटी 4709 से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वही मृतक मटालूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के शव को रानीखेत पुलिस को सुपुर्द किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments