Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डरोडवेज बस और यात्रियों की कार की हुई भिड़ंत कई लोग घायल...

रोडवेज बस और यात्रियों की कार की हुई भिड़ंत कई लोग घायल कौडियाला के पास हादसा

ऋषिकेश में कौडियाला के पास रविवार को दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। अलसुबह दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस और हरियाणा के यात्रियों की कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। कार में सवार दो तीन घायल यात्रियों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments