Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeअपराधकिशोर ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

किशोर ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सात जून को 17 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली सात साल की चचेरे बहन के घर पहुंचा। वहां उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने भी किशोर को उनके घर से निकलते देखा था। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments