Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeअपराधलीज में ली थी फैक्टरी अदालत के आदेश पर पुलिस ने दर्ज...

लीज में ली थी फैक्टरी अदालत के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस 54 लाख किराया हड़पने का आरोप

सिडकुल के सेक्टर छह की एम/एस इवयोम टैक्नोलाजीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर चंद्रकांत अरोड़ा ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसने गुरुग्राम निवासी रोहित ढींगरा और बायोकेम इंडिया रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी के डायरेक्टर रहमान शरीफ को अपनी फैक्टरी विभिन्न शर्तों के साथ 29 नवंबर 2022 को पांच साल के लिए लीज पर दी थी। कुछ दिन बाद रोहित ढींगरा ने उससे बायोकेम इंडिया रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी के पक्ष में लीज डीड बदलने की बात कही थी लेकिन उसने बिना कोई नया एग्रीमेंट दस्तखत किए या उसकी सहमति लिए कूटरचित सहमति पत्र पर उसके फर्जी हस्ताक्षर करके आरओसी विभाग में लगाया और उसकी फैक्टरी के पते पर अपनी नई कंपनी को 19 दिसंबर 2022 को रजिस्टर्ड करवा दिया। सिडकुल में लीज पर ली फैक्टरी के पते पर धोखाधड़ी से दूसरी कंपनी पंजीकृत कराने और किराए का 54 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments