Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डतहसीलों में शीघ्र नियुक्त किए जाएं उप जिलाधिकारी

तहसीलों में शीघ्र नियुक्त किए जाएं उप जिलाधिकारी

जौनसार बावर की तहसीलों में पिछले तीन महीने से एसडीएम की तैनाती नहीं होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उप जिलाधिकारियों की नियुक्ति नहीं की गई तो वह प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे। जौनसार बावर की कालसी, चकराता व त्यूणी तहसील में पिछले तीन महीने से उप जिलाधिकारी नहीं है। तहसील मुख्यालयों का कामकाज अभी विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार देख रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उप जिलाधिकारी का पद खाली होने से क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विकासनगर तहसील में अत्यधिक कार्य होने से उप जिलाधिकारी को अपने क्षेत्र से ही फुर्सत नहीं है। इसके अलावा एक उप जिलाधिकारी चार तहसीलों की व्यवस्थाएं एक साथ नहीं संभाल सकता है।उन्होंने कहा कि त्यूणी, चकराता व कालसी के लोगों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए विकासनगर तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तहसीलों में उप जिलाधिकारी तैनात किए जाने की मांग की।कहा कि 24 जून तक उप जिलाधिकारी नियुक्त नहीं किए गए तो कांग्रेस आंदोलन व प्रदर्शन आदि करेगी। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी कालसी तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पवन सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments