Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डफैक्टरी में बिजली आपूर्ति शुरू

फैक्टरी में बिजली आपूर्ति शुरू

एक फैक्टरी के लिए बनाई जा रही नई विद्युत लाइन का कार्य ऊर्जा निगम ने पूरा कर लिया है। बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति भी चालू कर दी गई है। पहले खेड़ी कला व गंनौली गांव के लोगों ने अपने खेतों से तार खींचे जाने का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था। कई बार पुलिस-प्रशासन ने लाइन खिंचवाने का प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हो सके। ग्रामीण नैनीताल हाईकोर्ट गए थे। वहां से उन्हें राहत नहीं मिल सकी। फैक्टरी प्रबंधन के लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन ने 22 अप्रैल को भारी पुलिस बल के साथ लाइन खींचने का कार्य शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को काम पूरा हो जाने के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments