Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डजिला बार एसोसिएशन के दिवाकर भट्ट तीसरी बार चुने गए अध्यक्ष

जिला बार एसोसिएशन के दिवाकर भट्ट तीसरी बार चुने गए अध्यक्ष

रुद्रपुर। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद समर्थकों ने सभी का स्वागत किया। सुबह 11 बजे से देर रात तक मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर दिवाकर भट्ट तीसरी बार चुने गए हैं। बीते बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के 10 पदों पर 588 मतदाताओं में से 554 मतदाताओं ने मतदान किया था। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से बार भवन में चुनाव पर्यवेक्षक बार काउंसिल ऑफ इंडिया नैनीताल से आए पर्यवेक्षक एमएस कोरंगा की देखरेख में मतों की गणना हुई जो देर रात तक चली। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर दिवाकर भट्ट ने 308 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी 181 मत पाने वाले संजीव फौगाट को 127 मतों से हराया। जिला बार एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष समेत दस पदों पर चुनाव संपन्न हो गया।

प्रीतम लाल को 22 एवं वीरेंद्र कुमार गोस्वामी को 30 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण चंद्र ने 248 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अखलाक अहमद को 161 और धर्मेंद्र कुमार शर्मा को 131 मत मिले। सचिव पद पर सर्वेश कुमार सिंह 261 मतों के साथ विजयी हुए जबकि जसवंत सिंह को 181 और रघुवीर सिंह रावत को 100 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर पावेल कठायत ने 311, जबकि सर्वेश बाबू को 218 मत प्राप्त हुए। इस आधार पर पावेल कठायत ने 93 वोटों से विजय प्राप्त की। इसके अलावा कलेक्ट्रेट उपाध्यक्ष पद पर विष्णु कुमार मंडल, उप सचिव पद पर विकास तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर गौरव मिढढा, लेखा परीक्षक पद पर आशीष त्रिपाठी के अलावा वरिष्ठ सदस्य पद पर अमित छाबड़ा, अखिलेश कुशवाहा और कनिष्ठ परविंदर सिंह, जय प्रकाश गंगवार, संजीत बढ़ाई ने जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव अधिकारी सीपी जोशी ने सहायक चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र सिंह डंग व चंचल बाला ने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। मतदान परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments