Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा से लौटते समय हुआ हादसा दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे...

अल्मोड़ा से लौटते समय हुआ हादसा दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे पैरा कमांडो को वाहन ने रौंदा मौत

दोस्त का जन्मदिन मनाकर बाइक से अपने घर दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) लौट रहे पैरा कमांडो दीपक जोशी (27) की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। काठगोदाम में अमृतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारकर उन्हें रौंद दिया।यूएस नगर के दिनेशपुर थानांतर्गत खुशी पार्क जयनगर निवासी दीपक जोशी (27) वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुए। । वर्तमान में उसकी तैनाती चेन्नई में बतौर पैरा कमांडो थी। पिता रविंद्र ने बताया कि वह 22 जून को दीपक छुट्टी पर घर आए थे।

एक जुलाई को दोस्त का जन्मदिन मनाने केटीएम बाइक से अल्मोड़ा गए। बुधवार को वह दोस्त के साथ लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे।पुलिस के अनुसार काठगोदाम के अमृतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे से दीपक सड़क पर गिरे और वाहन ने उन्हें रौंद दिया। उन्हें निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया दीपक दो भाई-बहनों में बड़े थे। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments