Saturday, April 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदून अस्पताल के बाल रोग विभाग को मिलेंगे 10 जूनियर रेजिडेंट

दून अस्पताल के बाल रोग विभाग को मिलेंगे 10 जूनियर रेजिडेंट

अस्पताल प्रशासन ने बाल रोग विभाग में 10 नए जेआर नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यहां जल्द ही 10 नए जेआर नियुक्त कर दिए जाएंगे। दून अस्पताल के बाल रोग विभाग में जूनियर रेजिडेंट (जेआर) और सीनियर रेजिडेंट (एसआर) की कमी जल्द दूर होगी। इसके बाद ही जेआर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बाल रोग विभाग में जेआर के लिए 20 डॉक्टरों के इंटरव्यू हुए हैं। इसमें से 10 जेआर विभाग को मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो यह संख्या बढ़ाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बाल रोग विभाग में इस समय सिर्फ एक जेआर और एक एसआर काम कर रहे हैं। इसके अलावा विभाग में पांच असिस्टेंट प्रोफेसर, तीन एसोसिएट प्रोफेसर और एक प्रोफेसर हैं। विभाग में जेआर और एसआर की कमी से बच्चों का इलाज प्रभावित हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments