Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डदरोगा घायल किन्नर समेत चार गिरफ्तार कांवड़ यात्रा डीजे की प्रतिस्पर्धा में...

दरोगा घायल किन्नर समेत चार गिरफ्तार कांवड़ यात्रा डीजे की प्रतिस्पर्धा में अश्लील इशारे से विवाद

नारसन में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे प्रतिस्पर्धा करने पर हंगामा हो गया। इस प्रतिस्पर्धा में अश्लील इशारे किए गए। पुलिस ने रोका तो जमकर नोकझोंक हुई। जब मामला बढ़ता तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया। इस अफरा-तफरी में एक दरोगा भी जख्मी हो गए।नारसन कस्बे के मोहम्मदपुर जटगांव में बुधवार देर रात गांव में कट के पास सड़क पर ही बुलंदशहर का डीजे राजपूत और गोस्वामी डीजे सिहानी गाजियाबाद के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही थी। गोस्वामी डीजे पर चढ़कर एक यात्री अश्लील इशारे करने लगा। इसके साथ ही माइक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। ये देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर वहां से जाने को कहा लेकिन पुलिस की बातों को अनसुना कर दिया गया। तभी डीजे में शामिल एक किन्नर और उसके साथियों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। इसमें एक दरोगा नीचे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने किन्नर नेहा, कुशल कुमार, हिंमाशु, संगम निवासी नूरनगर सिहानी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

मामला बढ़ता देख निकल गया दूसरा डीजे
देर रात डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जब पुलिस ने लाठी फटकारी तो हड़कंप मच गया। डीजे वालों को पुलिस से उलझता देख दूसरा डीजे मौके से निकल गया। उसके साथ डीजे में शामिल युवक भी वहां से चले गए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments