Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधबंद बोरे में अर्द्धनग्न हालत में लाश देखकर दहला पति का कलेजा...

बंद बोरे में अर्द्धनग्न हालत में लाश देखकर दहला पति का कलेजा महिला के साथ किया ये काम और मार दी गोली

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आशा कार्यकर्ता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार रात निर्माणाधीन मकान में बोरे में मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में था, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शनिवार देर रात करीब एक बजे आशा कार्यकर्ता का शव घर के पास एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में बोरे में बंद मिला। ग्रामीणों के अनुसार, आशा कार्यकर्ता को रात तक घर के बाहर सामान्य रूप से देखा गया था। लेकिन कुछ देर बाद वह लापता हो गई।

परिवार ने जब खोजबीन शुरू की तो घर के पास बोरे में शव मिलने की जानकारी हुई। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। एक ग्रामीण महिला ने बताया कि शव पर खरोंच के कई निशान थे और स्थिति साफ बताती है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई है। घटना से गांव में मातम का माहौल है और लोग सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

पति ने जताया संदेह, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
मृतका के पति ने भूपेंद्र नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये बोले सीओ
गोली लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के बारे में पता लगेगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और आरोपी भूपेंद्र के बीच संबंध थे। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। – विजय कुमार, क्षेत्राधिकारी बड़ौत

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments