Monday, March 23, 2026
spot_img
Homeअपराधखुद को डीएम बताकर महिला से 19 लाख से अधिक ठगे

खुद को डीएम बताकर महिला से 19 लाख से अधिक ठगे

काशीपुर। एक व्यक्ति ने खुद को डीएम बताकर एक महिला और उसके परिजनों से 19 लाख रुपये से अधिक ठग लिए।आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति के बच्चों की सरकारी नौकरी लगवाने और कृषि दवाओं की एजेंसी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। कोर्ट में दायर शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी और गोद ली गई बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।ओम कुंज विहार कॉलोनी, कुंडेश्वरी निवासी ज्योति बिष्ट पत्नी स्व. सुरेश सिंह बिष्ट ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र सौंपा। बताया कि दिवंगत पति काशीपुर में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे। वर्ष 2023 में श्यामपुरम कॉलोनी निवासी राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने प्लॉट खरीदने के बहाने पति से संपर्क किया और पारिवारिक संबंध बना लिए।

राघवेंद्र ने उनके पति को बताया कि वह डीएम है और अभी उसकी पोस्टिंग नहीं हुई है। वह वर्तमान में वह उनके बच्चों और परिचितों की सरकारी नौकरी लगवा सकता है।साथ ही, कृषि उर्वरक की एजेंसी दिलवाने का झांसा देकर उनके पति से अलग-अलग खातों के माध्यम से लाखों रुपये की ठग लिए। राघवेंद्र मिश्रा, उसकी पत्नी प्रीति मिश्रा और बेटी अंशिका तिवारी ने उनके परिवार से कुल 19,80,279 की ठगी की। जनवरी 2025 में राघवेंद्र और अंशिका ने सात लाख रुपये की मांग की, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में आ गए और 15 जनवरी को उन्हें ब्रेन अटैक आया। इलाज के दौरान 22 जनवरी 2025 को उनकी मृत्यु हो गई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments