Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डसात की माैत 22 घायल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में...

सात की माैत 22 घायल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में सात यात्रियों की माैत हो गई है। करीब 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। दो घायल महिलाओं ने मेडिकल काॅलेज नेरचौक में उपचार के दौरान दम तोड़ा। घायलों का सरकाघाट अस्पताल व नेरचाैक मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए कंडक्टर सहित छह लोगों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की है।

घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहाैल रहा
हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सरकाघाट व पुलिस थाना की टीम माैके के लिए रवाना हुई। घायलों को एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुटे रहे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहाैल रहा। जानकारी के अनुसार हादसे के दाैरान बस में करीब 29 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जताया शोक
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी बस के खाई में गिरने से अब तक सात लोगों के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उपचार दिलाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

एम्स बिलासपुर में घायलों से मिले डिप्टी सीएम
परिवहन निगम बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गुरुवार दोपहर एम्स बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों का कुशलक्षेम जाना और परिजनों से भी बात की। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से पीड़ितों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कंडक्टर सहित छह लोगों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। अग्निहोत्री ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उचित सहायता का आश्वासन दिया।

चंबा में शिक्षक की मौत
उधर, चंबा जिले के मंडून गांव में बीती रात को एक शिक्षक की सड़क हादसे में माैत हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी अनियंत्रित होकर टीन की छत पर गिर गई। हादसे में खेम राज पुत्र बृजलाल निवासी बुंदेडी की माैत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments