Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचार विद्यालयों के नाम बदले गए मुख्यमंत्री धामी ने स्कूलों का नाम...

चार विद्यालयों के नाम बदले गए मुख्यमंत्री धामी ने स्कूलों का नाम बलिदानियों के नाम पर रखा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूलों का नाम बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किए जाने का अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अब राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट पौड़ी गढ़वाल को बलिदानी श्री भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट पौड़ी गढ़वाल किया जाएगा।देहरादून जिले में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ चकराता का नाम पंडित सैराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया गया है।जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव पौड़ी गढ़वाल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव पौडी गढ़वाल किया गया है। राजकीय इंटर कालेज डीडीहाट पिथौरागढ़ का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री माधों सिंह जंगपांगी जीआईसी डीडीटाट पिथौरागढ़ किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments