सिकरोढ़ा गांव में संरक्षित पशु कटान की सूचना पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार देर रात सिकरोढ़ा गांव में संरक्षित पशु कटान की सूचना मिली। इसपर मौके से कटान किए जाने के उपकरण व पांच किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए। जांच के बाद पुलिस ने सिकरोढ़ा गांव के ही रिहान, फैजान, हसीन, सुभान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चार पर मुकदमा प्रतिबंधित मांस बरामद
RELATED ARTICLES