Thursday, April 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचार लोग थे सवार सुमन क्यारी के पास सेब से भरा पिकअप...

चार लोग थे सवार सुमन क्यारी के पास सेब से भरा पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा

उत्तराखंड में टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक के नैनबाग क्षेत्र में सुमन क्यारी के समीप सेब से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं, एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर विकासनगर के लिए रेफर कर दिया है। कैंपटी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। सेब लेकर पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से विकासनगर की तरफ जा रहा था। वाहन सुमन क्यारी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे यमुना नदी किनारे जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे उन्हें रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments