Wednesday, November 19, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डराजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ। राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया।

यहां 22 से 23 परिवार रहते है जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। सुबह कुछ लोग तार जलाकर उसने से तांबा निकाल रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। यहां आठ-नौ सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।भीषण अग्निकांड से आसपास लोगों में दहशत का माहौल है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments