Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डयूएस नगर में अजय मौर्या बने जिपं अध्यक्ष कुमाऊं की तीन जिला...

यूएस नगर में अजय मौर्या बने जिपं अध्यक्ष कुमाऊं की तीन जिला पंचायतों में निर्विरोध खिला कमल

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर यूएस नगर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। यूएस नगर में भाजपा प्रत्याशी अजय मौर्या जबकि चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी और पिथौरागढ़ में बीजेपी के ही जितेंद्र प्रसाद जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

यहां 14 को चुनाव
नैनीताल-दीपा दरम्वाल (भाजपा), पुष्पा नेगी (कांग्रेस)
अल्मोड़ा-हेमा गैड़ा (भाजपा), सुनीता कुंजवाल (कांग्रेस). सरस्वती देवी (यूकेडी)
बागेश्वर-शोभा आर्या (भाजपा), सरोज आर्या (कांग्रेस)

मूनाकोट, चंपावत, सल्ट और खटीमा में निर्विरोध चुने गए प्रमुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। खटीमा ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सरिता देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद भागीरथी राना और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर गौरव सिंह नेगी निर्विरोध चुने गए हैं। गौरव सीएमधामी के भांजे हैं। निर्दलीय नीमा वल्दिया मूनाकोट की जबकि भाजपा की अंचला बोरा चंपावत की निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनी हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की बहू कंचन रावत सल्द की निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख और बेटा विक्रम रावत निर्विरोध ज्येष्ठ प्रमुख बन गए हैं। गढ़वाल की स्थितिः उत्तरकाशी में भाजपा समर्थित रमेश चौहान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। टिहरी में भाजपा समर्थित सोना सजवाण कांग्रेस समर्थित इशिता सजवाण में, दून में भाजपा समर्थित मधु चौहान-कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर में, पौड़ी में भाजपा समर्थित रचना बुटोला-कांग्रेस समर्थित दीपिका इष्टवाल में, चमोली में भाजपा समर्थित दौलत सिंह-कांग्रेस समर्थित रमा देवी में, रुद्रप्रयाग में भाजपा समर्थित पूनम कठैत-कांग्रेस समर्थित प्रीति पुष्पवान में मुकाबला होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments