Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डसचिव की टेबल पलटी माइक तोड़ा वेल में लहराए कागज सदन में...

सचिव की टेबल पलटी माइक तोड़ा वेल में लहराए कागज सदन में विपक्ष का हंगामा

सदन में जैसे ही सीएम माइक पर बोलने लगे उनका माइक खराब हो गया। वह अपनी कुर्सी से पीछे जाकर मंत्री के माइक से बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। सदन में मुन्नी देवी की याद में निधन प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।

कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली
कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली। इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद है। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया।

विपक्ष ने सचिव की टेबल पटकी, माइक तोड़ा
कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के विरोध के चलते लगातार कार्यवाही स्थगित की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की। साथ ही माइक तोड़ दिया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में लहराए कागज। लगातार कर रहे प्रदर्शन और नारेबाजी।

तीसरी बार बढ़ाई गई स्थगन अवधि
तीसरी बार सदन की स्थगन अवधि बढ़ाई गई है। पहले 11:40 तक सदन स्थगित किया था। फिर दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। इसके 10 मिनट और अवधि बढ़ाई गई। अब सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई।

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही फिर शुरू
विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। पहले दिन ही सदन पटल पर अनुपूरक अनुदान मांगे पेश होंगी।

सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित
उत्तराखंड विधानसभा सत्र में सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई और 12.30 बजे तक के लिए स्थगित भी कर दी गई।

सदन की कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगित
कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद भी विरोध में शामिल हो गए। वहीं सदन की कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

भाजपा के कुकृत्यों ने शर्मसार किया: यशपाल आर्य
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा के कुकृत्यों ने शर्मसार किया है। सभी विपक्षी विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल में आए और नारेबाजी शुरू कर दी।

कानून व्यवस्था को लेकर विरोध
कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में नियम 310 के अंतर्गत चर्चा की मांग की। कांग्रेस के सभी विधायक विरोध में खड़े हुए। प्रदेश ने कानून व्यवस्था को लेकर विरोध शुरू हुआ।

सदन की कार्यवाही शुरू
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं सभी विपक्षी विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल में पहुंचे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments