Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डयूरिया के लिए केंद्रों पर धक्के खा रहे किसान

यूरिया के लिए केंद्रों पर धक्के खा रहे किसान

काशीपुर। तीन दिन से यूरिया नहीं पहुंचने पर किसान केंद्र से पूछताछ करके लौट रहे हैं। वहीं, विभागीय कर्मचारी शीघ्र ही खाद पहुंचाने की बात कर रहे हैं। पिछले करीब दो महीने से केंद्रों पर यूरिया की किल्लत बनी हुई है। पुरानी अनाज मंडी स्थित इफको ई-बाजार केंद्र पर पिछले एक महीने से क्षेत्र में यूरिया की किल्लत बनी हुई है। 30 जुलाई को एक पखवाड़े बाद यूरिया पहुंचा था। यह दो-तीन दिनों में ही समाप्त हो गया था। आठ अगस्त को यूरिया की दो गाड़ियां पहुंची थी।

नौ अगस्त को सुबह से ही केंद्र पर किसानों की भीड़ लग गई। परिसर वाहनों और लोगों से खचाखच भर गया था। दो दिन में यह भी समाप्त हो चुका था। दस दिन बाद भी केंद्र पर खाद नहीं पहुंच सकी। किसान केंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कर्मचारियों से पूछ कर वह वापस लौटना रहे हैं। किसानों ने बताया कि एक महीने से केंद्र पर यूरिया की किल्लत बनी हुई है। सरकार केंद्रों पर पर्याप्त यूरिया की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज डोभाल ने बताया कि मंगलवार को एनपी और डीएपी खाद केंद्र पर आ गई है। करीब पांच दिन में यूरिया आने की संभावना है।V

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments